पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक।
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक मुन्नी देवी पिछले तीन माह से बीमार चल रही थी जिस पर दिल्ली के बाद देहरादून में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को मुन्नी देवी ने देहरादून स्थित अस्पताल में अंतिम साँस ली। आज कर्णप्रयाग संगम तट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम धामी सहित कई राजनैतिक दलों ने भी मुन्नी देवी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल



























