राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के चार बच्चों का मा. मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के जिला स्तर पर हुआ चयन।
भिकियासैंण/बासोट। मा. मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी के लिए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट, क्षेत्र – भिकियासैंण के चार बच्चों कार्तिक नेगी, दीपक सिंह देशवाल, खुशी व जानवी का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है।

इन बच्चों का जिला स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्रधाध्यापक डी. एस. गिरी, विद्यालय के शिक्षक सतीश कुमार, कृपाल सिंह शीला, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती व समस्त स्टाफ ने खुशी व्यक्त की व सभी को जिला स्तर पर चयन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








