एनसीडी के तहत हुई वार्ड नंबर 1 में नि:शुल्क जाँच।
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण के वार्ड नंबर 1 में एनसीडी के तत्वावधान में नि:शुल्क शुगर, बीपी व वजन मापा गया। शिविर में 30 वर्ष से अधिक लगभग 100 लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। शिविर में 8 बीपी व 6 शुगर के मरीज पाए गए। इस मौके पर एएनएम जयन्ती जोशी, एएनएम कविता कड़ाकोटी व आशा कार्यकर्ती हंसी असनौड़ा मौजूद रहे।



