गरमपानी सीएचसी के हड्डी रोग विशेषज्ञ पर लापरवाही का लगा आरोप, मंडलायुक्त ने जांच के दिए आदेश।

गरमपानी (नैनीताल)। कुमाऊं मंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि डॉ. जगदीप नियमित रुप से अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे है, और केवल 10 दिन में एक बार उपस्थित होकर रजिस्टर में दस दिनों के हस्ताक्षर एक साथ कर रहे हैं। मामला मंडलायुक्त दीपक रावत के संज्ञान में आने के बाद तत्काल उप जिलाधिकारी कैंचीधाम से जांच की गई। जांच में सामने आया है, कि डॉ. जगदीप एक सप्ताह से अस्पताल में नहीं आए हैं। इस मामले से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, वहीं हड्डी से सम्बन्धित लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *