डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय इतिहास विभाग के तत्वावधान में लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र – छात्राओं से उत्तराखंड सामान्य ज्ञान एवं भारतीय इतिहास से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवीन सिंह, द्वितीय स्थान सुरेंद्र कुमार एवं तृतीय स्थान संयुक्त रुप से निशा रावत और करन सिंह बिष्ट ने प्राप्त किया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा ने इस तरह की प्रतियोगिताओं को सभी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। डॉ. दीपा लोहनी ने प्रतिभागी छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सामान्य ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी शर्मा की अध्यक्षता में इतिहास विभाग प्रभारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण, छात्र संघ पदाधिकारी व छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *