पारंपरिक खेलों के साथ हुआ “गिरै कौतिक–2026” का आगाज़”।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तरायणी संक्रांति के पावन अवसर पर पौराणिक, पारंपरिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक गिरै कौतिक–2026 का भव्य शुभारंभ पारंपरिक एवं मानसिक खेलों के साथ किया गया। दो दिवसीय इस कौतिक की शुरुआत गिर के खेल को समर्पित विभिन्न पारंपरिक खेलों एवं प्रतियोगिताओं के साथ हुई।

कार्यक्रम के अंतर्गत बाघ-बकरी, शतरंज, नींबू-चम्मच दौड़, रस्सा-कस्सी, रस्सी कूद, सामान घेरो–ईनाम पाओ, मुर्गा झपट, लूडो, कैरम, दौड़, चित्रकला, निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (जूनियर एवं सीनियर वर्ग), सांप-सीढ़ी, बैलून पास एवं कबड्डी सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

दो दिवसीय गिरै कौतिक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके उपरांत गिरै कौतिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह शीला, उपाध्यक्ष शिव सिंह रावत तथा इस कौतिक के मुख्य आयोजक प्रेम प्रकाश, बलवंत रावत, सुंदर प्रकाश, सुरेंद्र सिंह, हरी राम एवं दीवानीराम द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया।

पारंपरिक खेलों का शुभारंभ मशाल जुलूस के साथ धावक जानवी डंगवाल द्वारा किया गया। इसके बाद 200 मीटर दौड़ प्रारंभ हुई, जिसमें दीपक अस्वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शतरंज में आदित्य ठाकुर, लूडो में अभिनव तथा पारंपरिक ढ्यप खेल में अभिनय ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में जीनापानी टाइटन कमांडो टीम के आयुष गड़ाकोटी, पवन रावत, अतुल गड़ाकोटी, विवेक गड़ाकोटी, दीपक सिंह अस्वाल, आदित्य ठाकुर एवं विश्वजीत ठाकुर की टीम विजेता रही। वहीं हॉकी (गिर) प्रतियोगिता में अतुल गड़ाकोटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ जनों में शिव सिंह रावत एवं दीवानी राम ने भी हॉकी (गिर) खेलकर उत्साह बढ़ाया।

खेलों का शुभारंभ लक्ष्मण सिंह (एडमिशन एसआई), आनंद त्रिपाठी, श्रवण सैनी, प्रकाश सिंह (हेड कांस्टेबल), समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह रावत, अध्यक्ष कृपाल सिंह शीला एवं मुख्य मेला आयोजक प्रेम प्रकाश द्वारा किया गया।

सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को गिरै कौतिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति, ग्राम सभा चनुली–सरपटा द्वारा गिर खेल के लोगो से बने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राम सिंह रावत, सुंदर प्रकाश, दीवानी राम, हीरा सिंह, सुधीर चंद्रा, रामदत्त उप्रेती, नरीराम, गोपाल राम, अमित, मोहित, भूपेंद्र, मनीषा, अभिनव, रोहित, अंजली, पूनम, दिनेश, रमन, मोहित, दीपा, आशा, हीना, नमन, देवांश सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *