गर्ल्स पी. जी. कॉलेज काशीपुर में पोस्टर लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ संपन्न।

काशीपुर। भारतीय शिक्षण मण्डल द्वारा आयोजित शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता “विजन फॉर विकसित भारत” विषय पर चंद्रावती तिवारी द्वारा गर्ल्स पी. जी. कॉलेज काशीपुर में पोस्टर लोकार्पण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

पोस्टर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आशीष उपाध्यय (जनपद संयोजक, भारतीय शिक्षण मंडल) के द्वारा प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को भारतीय शिक्षण मण्डल का परिचय कराते हुए “विजन फॉर विकसित भारत” शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता के 11 बिन्दुओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी, और साथ ही शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को सहभागिता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

प्राचार्य प्रो. कीर्ति पंत ने बताया कि यह शोध लेखन सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभप्रद होगी, उनके अनुसार शोध पत्र लेखन द्वारा छात्रों के नए-नए इन्नोवेटिव आइडिया आएंगे जो की मौलिक शोध को बढ़ावा देंगे। इस कार्यक्रम की सराहना की गई और किए गए पहल पर मनन – चिन्तन करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. दीपिका, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. रमा अरोरा, डॉ. दीपा चनियाल, डॉ. अंजली गोस्वामी, डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना सारस्वत, डॉ. मंगला, डॉ. प्राची, डॉ. शीतल, डॉ. पुष्पा, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. ज्योति रावत, डॉ. मीनाक्षी पन्त एवं समस्त अध्यापकगण, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *