रैगल के ग्राम प्रधान‌ का निर्विरोध बनने पर गोपाल गुरुरानी ने की ‌‌खुशी व्यक्त।

अल्मोड़ा। हवलबाग विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा रैगल में ग्रामीणों ने एकता का परिचय दिखाते हुए इंद्रा देवी पत्नी ‌सुंदरलाल को ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गुरुरानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है कि सामान्य सीट से निर्विरोध ग्राम प्रधान बनी है, जिससे गाँव में काफी खुशी का माहौल है। गुरुरानी ने कहा कि शासन और प्रशासन को ऐसी ग्राम सभा को विशेष सम्मान दिया जाना चाहिए, जिससे समाज में एकता का संदेश फैलता हों। उन्होंने कहा कि यह हमारा समस्त ग्रामवासियों द्वारा लिया गया यह निर्णय एकजुटता और परिपक्व लोकतांत्रिक सोच को दर्शाता है। ग्रामवासियों का यह निर्णय न केवल राजकीय धन एवं समय की बचत करेगा, साथ ही गाँव में एकता, शान्ति और गाँव का पारदर्शी विकास में भी सहायक होगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *