जीआर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे ने लगाया रक्तदान शिविर।

भिकियासैंण। जीआर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट स्याल्दे व वेलफेयर एसोसिएशन टैक्सी यूनियन देघाट स्याल्दे के सौजन्य से देघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें थाना देघाट की पुलिस विभाग और सीएचसी देघाट के डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने भी प्रतिभाग किया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। ट्रस्ट द्वारा लोगों को रक्तदान के फायदे बताते हुए लोगों को जागरुक भी किया गया।


ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सनवाल द्वारा बताया गया कि जरुरत पड़ने पर ट्रस्ट द्वारा आर्थिक रुप से गरीब लोगों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। शिविर में ग्राम प्रधान चम्यारी भुवन गिरी, थाना देघाट की टीम, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पूरन सिंह पालीवाल, डॉक्टर सिद्धार्थ गर्ग, व्यापार मंडल देघाट का सहयोग प्रदान हुआ। शिविर में काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक काशीपुर की टीम मौजूद रही।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण













