पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार की भव्य साप्ताहिक परेड आयोजित; एसएसपी नैनीताल ने जवानों की फिटनेस व दक्षता का किया गहन आंकलन।

वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महिला कर्मी को नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत।

महिलाओं की अलग टोली बनाकर कराया अभ्यास; कहा — पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं महिलाएं, हर मोर्चे पर आगे होनी चाहिए।

नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार को भव्य साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी समीक्षा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं की। उन्होंने जवानों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता तथा वेपन हैंडलिंग का विस्तार से आंकलन किया।

परेड के दौरान महिला, पुरुष एवं यातायात विंग की अलग-अलग टोली बनाकर शस्त्राभ्यास और वेपन हैंडलिंग का विशेष अभ्यास कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और हर मोर्चे पर महिलाओं को आगे रहना चाहिए। उन्होंने महिला कर्मियों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा हथियारों की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सभी सरकारी वाहनों की लॉग बुक, फिटनेस और मेंटीनेंस का भी गहन परीक्षण किया गया। वाहन चालकों को वाहनों की कमियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

उक्त परेड में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर सुमित पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी व शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *