हरेला से हरियाली : स्याल्दे में वृहत् पौधारोपण अभियान।

भिकियासैंण/स्याल्दे। मुख्य विकास अधिकारी, आकांक्षा कोण्डे के आह्वान पर उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला उत्सव के शुभ अवसर पर आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे में एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी धन राम ने किया और इसमें विकासखंड के समस्त कर्मचारी, अधिकारी तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

इस अभियान के दौरान, फलदार, छायादार और औषधीय गुणों से भरपूर विभिन्न प्रकार के पौधों की पौधें रोपी गईं। महिलाओं ने न केवल पौधें लगाएं, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का भी संकल्प लिया। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने कहा, हरेला उत्सव प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण को बचाने का अवसर है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करती हूं कि वे पेड़ लगाने का संकल्प लें और धरती को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *