SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।
हल्द्वानी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन व अवैध शराब की बरामदगी के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार।
हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान चौकी मंडी क्षेत्र हल्द्वानी से एक व्यक्ति को 25 अदद Buprenorphine तथा 25 अदद Avil इंजेक्शन, कुल 50 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 31/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सोनू सागर पुत्र विजय सागर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड संख्या 27, गांधीनगर, मंगलपड़ाव, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल
बरामदगी में:
● Buprenorphine इंजेक्शन – 25 अदद
● Avil इंजेक्शन – 25 अदद
(कुल 50 अदद नशीले इंजेक्शन)
पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी
● कांस्टेबल ललित मेहरा
● कांस्टेबल अनिल गिरी
● कांस्टेबल संजय नेगी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में दिनांक 27 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान स्व. खुशीराम पार्क के निकट तिकोनिया चौराहा, चौकी भोटियापड़ाव क्षेत्र हल्द्वानी से एक अन्य व्यक्ति को 152 पाउच संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 32/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अमन आर्या पुत्र गणेश राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी हिम्मतपुर मोटा, हल्दु अर्जुनपुर, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल
बरामदगी में:
152 पाउच संतरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब
गिरफ्तारी टीम में:
● उपनिरीक्षक आरती
● अपर उपनिरीक्षक अंजू जेठी
● हेड कांस्टेबल पूरन मेहरा
● कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















