छठ पूजा कार्यक्रम-2025 के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी।

27 और 28 अक्टूबर को कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।

हल्द्वानी (नैनीताल)। आगामी छठ पूजा कार्यक्रम-2025 के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्द्वानी पुलिस ने यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान दिनाँक 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक तथा 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 04:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

🚦 डायवर्जन योजना —

1️⃣ रामपुर रोड से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले सभी वाहन (दुपहिया/चौपहिया/बसें):
● गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर गोरापड़ाव – तीनपानी मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
● पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आनंदपुर तिराहा – RTO रोड – छड़ायल चौराहा – सेंट्रल अस्पताल तिराहा – लालडांठ तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
● शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
● टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा – होंडा शोरुम तिराहा के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

2️⃣ हल्द्वानी शहर से रामपुर रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन (दुपहिया/चौपहिया/बसें):
● सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव – गांधी इंटर कॉलेज तिराहा – होंडा शोरुम तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
● अन्य वाहन एफ.टी.आई. तिराहा से डायवर्ट होकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

3️⃣ पीलीकोठी तिराहा/मुखानी चौराहा/जेल रोड तिराहा से आईटीआई तिराहा – सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर आने वाले वाहन (दुपहिया/चौपहिया/बसें):
● G मॉल – रणवीर गार्डन – देवालचौड़ तिराहा के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

4️⃣ आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन (दूध, तेल, गैस, सब्जी आदि):
● ऐसे सभी वाहन भी अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गों का उपयोग करेंगे।
● टीपी नगर तिराहा से एफ.टी.आई. तिराहा के बीच किसी भी वाहन का आवागमन पूर्ण रुप से प्रतिबंधित रहेगा।

🚫 बैरियर/जीरो जोन क्षेत्र:
● फायर स्टेशन तिराहा से राजपैलेस होटल तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
● कैंसर अस्पताल तिराहा/एफ.टी.आई. तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
● टीपी नगर तिराहा से एफ.टी.आई. तिराहा के मध्य आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *