अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना भतरौंजखान का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा आज बुधवार को थाना भतरौंजखान का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जाँचा-परखा गया। इस दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के समस्त अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियों की जाँच की गई। साथ ही थाने के आवासीय भवनों का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त दीवारों व खिड़कियों की समयबद्ध मरम्मत कराने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए गए।
कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यावधिक रखने एवं उनके समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए। सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा करते हुए नियुक्त कार्मिकों को ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फॉर्मों को समय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को नियमित रुप से चेक कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच, वारंटों की तामीली एवं निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने तथा थाने में लंबित मालों एवं मुकदमाती वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अभिलेखों को अद्यावधिक रखने एवं कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सरकारी संपत्ति का समुचित रख-रखाव करने, थाने में आने वाले आगंतुकों व शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।
बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करने, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, साथ ही व्यापक सत्यापन अभियान एवं जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान रजिस्टरों को अद्यावधिक रखने हेतु हेड मोहर्रिर अरविंद चंदेल एवं होमगार्ड जवान श्याम सुंदर तथा उत्कृष्ट वेपन हैंडलिंग के लिए हेड कांस्टेबल नारायण सिंह को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत संयुक्त भोज का आयोजन कर जवानों के साथ भोजन किया गया।
निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार, प्रभारी चौकी भौनखाल अपर उप निरीक्षक मोहन चंद्रा, अपर उप निरीक्षक करतार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















