भिकियासैंण में श्रद्धा के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, विद्यार्थियों ने किया सुंदरकांड पाठ।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रार्थना हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समस्त विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने भी पूरे मनोयोग से पाठ में भाग लेकर धार्मिक संस्कारों के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा बिष्ट, सह-प्रधानाचार्य पुष्कर पाल, रोहित मठपाल, दीपा गोस्वामी, कनिष्का जोशी, रेखा बिष्ट, भावना टम्टा, बबीता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



