मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में खुशी का हुआ चयन।

भिकियासैंण। आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में कक्षा 4 में अध्ययनरत कु. खुशी का आयुवर्ग 8 से 9 में उदीयमान खिलाड़ी के लिए चयन हुआ है। कु. खुशी की माता ज्योति देवी इसी विद्यालय में भोजनमाता है। खुशी के चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला, बलबीर सिंह सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती व समस्त स्टाफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, विद्यालय प्रबन्धन समिति व अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी को बधाई देकर शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *