अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुलिस लाइन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण।
अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह द्वारा पुलिस लाइन अल्मोड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्ड में मौजूद जवानों द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। उच्चकोटि के टर्नआउट (साज-सज्जा) के लिए क्वार्टर गार्ड में तैनात जवानों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया।
इसके पश्चात जवानों से वेपन हैंडलिंग (शस्त्र खोलना-जोड़ना) का अभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों से संबंधित आवश्यक जानकारियां पूछी गईं। शस्त्रागार में राजकीय संपत्ति सूची के अनुसार उपलब्ध सभी आर्म्स एवं एम्युनिशन का भी निरीक्षण किया गया।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं जीडी/गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, यातायात कार्यालय, मनोरंजन कक्ष, परिवहन शाखा एवं उपलब्ध वाहनों, स्टोर प्रथम व द्वितीय, व्यायामशाला, भोजनालय, राशन शॉप, सीपीसी कैंटीन, कर्मचारी बैरक तथा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लाइन आवासीय परिसर का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त आवासों की समयबद्ध मरम्मत कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को जवानों की क्रमबद्ध ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए तथा जवानों को गार्द, वीआईपी ड्यूटी, संस्थान सुरक्षा, एस्कॉर्ट एवं मुल्जिम ड्यूटी को सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, लाइन मेजर सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल



















