राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में मनाया गया “हरेला पर्व”।

हल्द्वानी (गौलापार)। संयुक्त निदेशक, उच्च शिक्षा द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2024 को दिए गए पत्र के क्रम में प्राचार्य संजय कुमार के निर्देशन में राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में 16 जुलाई को उत्तराखंड का लोक पर्व “हरेला” का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय परिवार द्वारा पौधा रोपण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा सभी महाविद्यालय परिवार को “हरेला पर्व” की शुभकामनाएं दी गई और सभी छात्र – छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक रहने की अपील की गई। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकों, कर्मचारी गण और स्वयंसेवियों ने पेड़ लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण और खुशहाली का प्रण लिया।

सभी प्राध्यापको ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर श्री किशोर चुफाल जी द्वारा भी परिसर में वृक्षा रोपण किया गया। इस अवसर में श्री प्रकाश जोशी, डॉ. भारती, डॉ. रीमा, डॉ. अर्चना, डॉ. उषा, डॉ. सुरभि, डॉ. कंचन, डॉ. कल्पना, श्री हेम और नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *