अल्मोड़ा पुलिस की थाना धौलछीना टीम ने दबे पांव जुआरियों के अड्डे पर बोला धावा, फीकी पड़ गई जुआरियों की चाल, 12 जुआरी दबोच कर एक लाख से अधिक रुपये बरामद।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम व सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने व सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

आज रविवार के तड़के में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त भ्रमण पर थी, इस दौरान कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना पर दबिश देकर ग्राम नौगांव/जमराड़ी में एक दुकान के बरामदे में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे निम्नांकित व्यक्तियों में 1- पंकज सिंह, 2- प्रकाश राम, 3- कमलेश सिंह, 4- राजेन्द्र सिंह, 5- धीरज कुमार, 6- गणेश लाल, 7- राजेन्द्र प्रसाद, 8- सुन्दर सिंह, 9- राजेन्द्र प्रसाद, 10- अमित कुमार, 11- धीरज सिंह, 12- शेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान कुल 1,00,540/- (एक लाख पांच सौ चालीस रुपए) व 2 ताश की गड्डी बरामद की गई, जिनके विरुद्ध थाना धौलछीना में जुआ अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

धौलछीना पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष विजय नेगी
2- अपर उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद
3- हे. कानि. कुन्दन लाल
4- हे. कानि. सुरेन्द्र सिंह नेगी
5- कानि. धनी राम
6- कानि. सुराजुद्दीन शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *