डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में ली गई हिमालय प्रतिज्ञा।
भिकियासैंण। डाॅ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में रोवर्स-रेंजर्स इकाई द्वारा हिमालय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन रोवर्स प्रभारी दिनेश कुमार द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा हिमालय के पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला गया।
हिमालय दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने हिमालय प्रतिज्ञा ग्रहण की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















