एसएसपी आवास में होली की धूम, पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ हर्षोल्लास से मनाया रंगों का उत्सव।

अल्मोड़ा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई गई।

एसएसपी ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा उनके साथ आत्मीयता से होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं दृढ़ता के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु सभी जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह भी उपस्थित रहे। एसएसपी ने जिलाधिकारी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वहीं जिलाधिकारी ने भी एसएसपी अल्मोड़ा सहित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की बधाई दी।

होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जवानों के साथ ताल मिलाकर उत्सव का आनंद लिया।

उमंग, उत्साह एवं उल्लास के साथ रंगों का यह पावन पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *