मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 मई को अल्मोड़ा जनपद भ्रमण पर, डोल आश्रम महोत्सव में होंगे शामिल।

अल्मोड़ा। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यगत, जिला कार्यालय अल्मोड़ा ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री दिनाँक 12 मई 2025 को 11:25 बजे छड़ोंजा हेलीपैड लमगड़ा पहुंचेंगे। तत्पश्चात 11:50 बजे श्री कल्याणिक हिमालय देवस्थानम न्यास, डोल आश्रम कनरा डोल पहुंचेंगे। मा. मुख्यमंत्री यहां 13:00 बजे तक देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापन महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे तथा 13:00 बजे से 13:30 बजे तक आरक्षित रहेंगे। इसके पश्चात 13:30 बजे यहां से प्रस्थान कर 13:55 बजे छड़ोंजा हेलीपैड पहुंचकर यहां से रवाना होंगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *