माननीय राज्य श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पन्त 10 अगस्त से करेंगे जनपद भ्रमण।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मा. अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत जनपद अल्मोड़ा के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि मा. अध्यक्ष दिनाॅंक 10 अगस्त को भिकियासैंण में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, तथा रात्रि विश्राम अपने आवास सिरमोली में करेंगे। दिनाॅंक 11 अगस्त को प्रातः 08ः00 बजे सिरमोली से प्रस्थान कर 12ः00 बजे हवालबाग विकासखण्ड पहुंच कर “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क करेंगे, तथा रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में करेंगे।
मा. अध्यक्ष दिनाॅंक 12 अगस्त को प्रातः 09:30 बजे अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 12ः30 बजे रानीखेत पहुंचेंगे। रानीखेत में अपराह्न 02ः00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क, सहभागिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सिरमोली में करेंगे। दिनाॅंक 13 अगस्त को प्रातः 09ः30 बजे रानीखेत से प्रस्थान कर 11ः00 बजे ब्लाॅक विकासखण्ड ताड़ीखेत के धुराफाट क्षेत्र में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में प्रतिभाग व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क करेंगे। दिनाॅंक 14 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भिकियासैंण विकासखण्ड के चौनलिया न्याय पंचायत में जनसम्पर्क करेंगे तथा रात्रि विश्राम सिरमोली में करेंगे। दिनाॅंक 15 अगस्त को स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। दिनाॅंक 16 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे सिरमोली से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण











