ग्राम प्रधान सिनौड़ा पर जानलेवा हमला किए जाने पर पति ने की 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, न्याय दिलाने की करी मांग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान के अन्तर्गत ग्राम प्रधान सिनौड़ा लक्ष्मी नेगी के साथ जान लेवा हमला किए जाने पर प्रधान पति सुन्दर सिंह ने गाँव के ही नामजद तीन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट थाना भतरौंजखान में सौंप दी है।

प्रधान के पति सुन्दर सिंह ने प्राथमिकी में स्पष्ट उल्लेख किया है, कि मेरी पत्नी लक्ष्मी नेगी विगत 19 जून शाम लगभग 4 बजे रोड के ऊपर अपने बने पौलीहॉउस में काम करने गई थी, इसी बीच अचानक लक्ष्मण सिंह, महिपाल सिह कंडारी व राधा कंडारी ने लाठी से पत्नी के साथ जान लेवा हमला कर दिया, जैसे ही मुझे घटना की जानकारी मिली तो मैं भी वहां जा पहुँचा, तो देखा पत्नी लहूलुहान हालत में दिखी। मुझे देखकर आरोपी मुझ पर भी झपट कर भिड़ने लगे व गालीगलौच करने लगे। पत्नी की हालत देखकर तुरन्त ही अपनी जान बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में उपचार हेतु ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी का उपचार कराया। पत्नी के पैर, हाथ, व गर्दन में चोट है। इस घटना से मेरा पूरा परिवार सदमे में है,आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्यवाही कर न्याय दिलाये जाने की मांग की है, साथ ही भविष्य में जानमाल के खतरे को भी रोकने की मांग की है।
इधर इस घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस चौकी प्रभारी भिकियासैंण संजय जोशी ने बताया कि मामले की सघन जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी, दोषी व्यक्ति को बख्सा नहीं जायेगा।



