किराने की दुकान में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान भतौड़ा मैदान के पास एक किराने की दुकान से अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, भतौड़ा मैदान के पास स्थित किराने की दुकान से अभियुक्त तारा सिंह पुत्र खीम सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी भतौड़ा, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 48 पाउच माल्टा देशी अवैध शराब बरामद की गई।

पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए कोतवाली द्वाराहाट में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस टीम में:
● उप निरीक्षक धरम सिंह
● कांस्टेबल रामेश्वर सिंह
● कांस्टेबल अजय रावत शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *