डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए जारी हुई आवश्यक सूचना।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है, कि शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल 15 जून 2025 से खोला जाना प्रस्तावित है। महाविद्यालय की छात्रवृत्ति समिति के सदस्य डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र छात्र इसका अवश्य लाभ उठाएं तथा अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय छात्रवृति समिति प्रभारी एवं सदस्य डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दयाकृष्ण, डॉ. सुभाष चंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *