आर्थिक तंगी बनी हत्या की वजह: हल्द्वानी में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।

बरेली रोड हत्याकांड का खुलासा: SSP नैनीताल की टीम ने आरोपी को रिवॉल्वर व लोटे समेत दबोचा।

बीमारी और पैसों के तनाव में शराब के नशे में वारदात, आर्म्स एक्ट में भी केस दर्ज।

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी क्षेत्र के बरेली रोड में घटित सनसनीखेज हत्या का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मात्र 04 घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 04 फरवरी 2026 की रात्रि को वादी अंकित जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड, हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि 03 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 11 बजे वादी के चाचा संदीप जायसवाल ने घर आकर छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई और उपचार से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व.उ.नि. रोहताश सिंह सागर द्वारा की जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए हत्या के कारणों के शीघ्र अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। इसके क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया।

पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मात्र 4 घंटे में नामजद अभियुक्त संदीप जायसवाल पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल, निवासी राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड, हल्द्वानी को एक अदद 32 बोर रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त लोटा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बरामद अवैध असलहे के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वीडियो बाइट — मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी

पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह वर्तमान में जमानत पर था। उसके छोटे भाई की तबीयत काफी खराब थी और आर्थिक तंगी के कारण इलाज में परेशानी हो रही थी। इसी तनाव में उसने शराब पी रखी थी और गुस्से में आकर अपने छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

अभियुक्त का विवरण:
संदीप जायसवाल पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद जायसवाल, निवासी राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल

बरामदगी में:
● 01 अदद रिवॉल्वर (32 बोर)
● 02 अदद जिंदा कारतूस
● हत्या में प्रयुक्त लोटा

गिरफ्तारी टीम में:
● विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी
● व.उ.नि. रोहताश सिंह सागर, कोतवाली हल्द्वानी
● उ.नि. रविंद्र राणा, प्रभारी चौकी मेडिकल
● उ.नि. कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी हीरानगर
● कानि. मौ. अजहर, कोतवाली हल्द्वानी
● कानि. जगदीश भंडारी, कोतवाली हल्द्वानी शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *