नगर पंचायत भिकियासैंण में 10 अध्यक्ष पद व 12 वार्ड सदस्यों ने जोर-शोर से किया चुनावी प्रचार।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर 10 व वार्ड सदस्य 12 उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ हाथ में प्रतीक चिह्न लेकर प्रचार-प्रसार जोर-शोर से शुरु कर दिया है। अध्यक्ष पद पर लीला बिष्ट, चम्पा देवी, देवगिरी, कुबेर सिंह, नंदन सिंह, श्याम सिंह, गोपाल जीना, गंगा सिंह बिष्ट, रतन लाल, दीप चन्द्र सिंह प्रचार में जुटे पड़े है।

वहीं वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से कंचन नैनवाल, मनीषा लखचौरा, अमर सिंह, भावेश बिष्ट, रवीन्द्र मेहता व वार्ड 2 से संजय बंगारी, दीपा देवी, संजय सिंह, रीना सतपौला व वार्ड 3 से चंपा मावड़ी, नीमा देवी, ज्योति ने भी अपने समर्थकों के साथ प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है।

आज मंगलवार को लीला बिष्ट ने तहसील क्षेत्र में चम्पा देवी ने बाड़ीकोट, धारा, कढोली, नन्दन सिंह बिष्ट ने गांधीनगर, बाड़ीकोट, दीपक बिष्ट ने व्याकरण क्षेत्र, गोपाल जीना ने बाड़ीकोट, बडियाली, देव गिरी द्वारा बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर लोगों से वोट मांगने की अपील की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *