नगर पंचायत भिकियासैंण में अयोध्या जी से पूजित अक्षत कलश यात्रा की निकाली शोभा यात्रा।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) नगर पंचायत भिकियासैण में आज रविवार को यहाँ श्री अयोध्या जी से पूजित अक्षत कलश की लोगों के दर्शनार्थ पूरे बाजार में शोभायात्रा यात्रा के साथ ही बाईक रैली निकाली गयी। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आसपास क्षेत्र के गाँवों के लोगों ने भारी संख्या में श्रीराम के जय कारे और भजनों के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया।

इससे पूर्व कलश को मंदिर में रखकर तिलकाभिषेक करके शंख ध्वनी से यात्रा आरंभ की गयी। शोभा यात्रा में महिलाओं ने पारंपरिक पारिधान पहन कर और सिर पर कलश लेकर बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

यात्रा के उपरांत सभी रामलीला मैदान में एकत्र हुए भगवान श्री राम की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। तत्पश्चात पूजित अक्षत गाँव-गाँव, घर-घर पहुँचाने की प्रक्रिया पूरी हुयी। आयोजित कार्यक्रम में गांवों से आये कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि पहला न्यौता श्री गणेश भगवान को गाँव के मुख्य मंदिर में, फिर गाँव के पधान को फिर गाँव के सम्मानित शिल्पकार भाई को देना है, फिर सभी ग्रामवासियों को, जिसमें कोई भी परिवार छूटे नहीं यह ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर शंकर फुलारा, बालम नाथ, श्रवण कुमार अग्रवाल, ललित जोशी, दीपक शर्मा, लीला बिष्ट, दरबान बिष्ट, वीर सिंह, वीरु, राजेन्द्र रौतेला, हरीश बौड़ाई, संजय अग्रवाल, हीरा नेगी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि समस्त नागरिक शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *