रामनगर क्षेत्र में बाघ ने एक और व्यक्ति को बनाया अपना निवाला, फायरिंग के बाद भी शव के पास ही डटा रहा बाघ।

रामनगर (नैनीताल)। आखिरकार वन्य जीव कब तक निर्दोष लोगों को अपना निवाला बनाते रहेंगे। बुधवार सायं कॉर्बेट पार्क से सटे लालूपुर बांसटीला में खेत में रखवाली करने वाले 43 वर्षीय ग्रामीण प्रमोद तिवारी को बाघ उठाकर ले गया। ग्रामीण की मौत से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर लालुपुर बांसटीला निवासी प्रमोद तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी उम्र 43 वर्ष पुत्र हरीश कुमार खेत की रखवाली कर रहा था। देर सायं बाघ उसे खेत से उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हवाई फायरिंग कर बाघ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बाघ शव के पास ही बैठा रहा। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने कहा आए दिन जंगल से निकलकर बाघ खेतों में जा रहा है, आसपास में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है, उन्होंने पार्क प्रशासन से बाघ को पकड़ने की मांग की है। वहीं इस दर्दनाक घटना से घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *