भरसोली में आयोजित रामलीला में भगवान राम ने किया धनुष भंजन।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली स्थित सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर में आयोजित रामलीला के तृतीय दिवस का शुभारम्भ विधायक सल्ट महेश जीना के प्रतिनिधि के रुप में उनके पुत्र एडवोकेट करन जीना तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य भरसोली एवं ज्येष्ठ उपप्रमुख स्याल्दे संगीता ढौडियाल द्वारा विधिवत रुप से किया गया।
रामलीला में नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा कृष्ण के साथ रासलीला, राजा गणो द्वारा हास्यपूर्ण प्रस्तुति, रावण–बाणासुर संवाद, द्वारपालों का संवाद, जनक संवाद, सुनैना संवाद, सीता संवाद तथा परशुराम–लक्ष्मण संवाद मुख्य आकर्षण रहे, जिनका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। राम द्वारा धनुष भंजन के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रामलीला में रावण की भूमिका में हीरा सिंह बंगारी, बाणासुर कुन्दन मेहता, जनक गोविन्द सिंह बंगारी, सुनैना कंचन पांडे, विश्वामित्र मुकेश बंगारी, राम नैन मयाल, लक्ष्मण साक्षी भिरकनी, सीता पूजा बंगारी, द्वारपाल प्रियांशु बंगारी एवं आयुष बिष्ट तथा परशुराम की भूमिका में लक्ष्मी मेहता द्वारा सशक्त और सुंदर मंचन किया गया।
दिन की रामलीला को देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। आयोजन को सफल बनाने में मीनाक्षी देवी बंगारी, राजेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेन्द्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, संतोष कुमार, गणेश चन्द्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल, वीरेंद्र रावत, मधुली देवी भिरकनी, कविता देशवाल, हंसी सजवान, रेखा देवी बंगारी, पुष्पा देवी पाण्डे एवं पुष्पा देवी बंगारी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल








