निष्पक्ष/पारदर्शी चुनाव के दृष्टिगत नशे पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा, लालकुआं, काठगोदाम व मुखानी पुलिस की हुई कार्यवाही।

हल्द्वानी (नैनीताल)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में सभी प्रभारियों द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर नशे के विरुद्व कार्यवाही की जा रही है।

1- काठगोदाम पुलिस – थानाध्यक्ष श्री विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रकस्या नाला के पास दमुवाढूंगा में मोहित चौहान उर्फ गिल्लू पुत्र आनन्द सिंह निवासी शिवालिक बिहार कैनाल रोड हल्द्वानी को 10.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्व पूर्व में भी 2 एनडीपीएस एवं 1 आर्म्स अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत हैं।

2- थाना मुखानी – थानाध्यक्ष श्री पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 मामलों में 10 पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की गयी।

■ चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सुरजीत सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी ककराला गुलरभोज गदरपुर जिला उधमसिंह नगर के कब्जे से 192 पव्वे दबंग देशी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
■ चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनेश मौर्या पुत्र महिपाल मौर्या निवासी अम्बा नगर तल्ली बमोरी के उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 240 पव्वे दबंग देशी मसालेदार शराब एवं 1 पेटी पिकनिक मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

3- कोतवाली लालकुआं – प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान देवरापुर गौला गेट झोपड़ियों के पास हल्दुचौड़ से सुरेन्द्र सक्सैना पुत्र बौहरान सक्सैना निवासी संजयनगर प्रथम बिन्दुखत्ता लालकुआं के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

मामले में उक्त के विरुद्व सम्बन्धित थाने में आबकारी अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही की गयी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *