लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस है 24×7 अलर्ट मोड पर, जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चल रहा है सघन चैकिंग अभियान।

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के मध्ये इवनिंग स्ट्रॉर्म टू प्वाइंट जीरो (2.0) के तहत ताबड़तोड़ चैकिंग के साथ कार्यवाही हो रही है। नियमों का उल्लघंन करने वाले 159 लोगों पर चालानी कार्यवाही हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा अवैध नगदी, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।

आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतर्क मॉनिटरिंग की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चलाकर सुनसान/एकान्त/संदिग्ध स्थानों पर सघंन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गयी। इस दौरान होटल – ढाबों में शराब पीने/पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 16 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 141 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम व 2 लोगों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। अल्मोड़ा पुलिस का इवनिंग स्ट्रॉर्म 2.0 चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *