लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार है जारी।

अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने आटे की चक्की में अवैध रुप से शराब बेच रहे 1 व्यक्ति को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान थाना धौलछीना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खाकरी में 1 व्यक्ति किशन सिंह अपने आटे की चक्की में अवैध रुप से देशी शराब बेचते हुए पाया, जिसके कब्जे से 72 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
किशन सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम खाकरी, धौलछीना, जनपद अल्मोड़ा है।

बरामदगी में –
72 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद।

धौलछीना पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. गोकुल प्रसाद
2- हे.कानि. सुरेन्द्र नेगी
3- कानि. धनी राम शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *