थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।
अल्मोड़ा। नववर्ष आगमन पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही के लिए एल्कोमीटर से हो रही है चेकिंग।

इसी क्रम में अल्मोड़ा यातायात पुलिस के इंटरसेप्टर प्रभारी उ.नि. अयूब अली द्वारा पुलिस टीम के साथ थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत एनटीडी, कसारदेवी क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी दोपहिया/चौपहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तु आदि को चैक किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु एल्कोमीटर मशीन से जांच की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग/ओवर सवारी के दृष्टिगत मालवाहक वाहनों व यात्री वाहनों को विशेष रुप से चेक किया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवीएक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी है। ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




