तहसील भिकियासैंण क्षेत्र में एक दिवसीय खोज बचाव व आपदा सम्बंधित दी जानकारी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील भिकियासैंण में एक दिवसीय खोज बचाव व आपदा सम्बधित जानकारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि 15 एनडीआरएफ गदरपुर, द्वारा जनपद अल्मोड़ा की तहसील भिकियासैंण में एक दिवसीय खोज बचाव एवं आपदा संबंधित जानकारी दी जा रही है।

मंदिर परिषद सनणा, नौला में कुल 35 लोग जिसमें 1 राजस्व उपनिरीक्षक, 3 ग्राम प्रधान, 1 सरपंच एवं गांव के कुल 30 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें उन्हें विभिन्न आपदाओं के बारे में जानकारी एवं उससे बचाव, प्राथमिक उपचार, इंप्रोवाइज मेथड से स्टेचर बनाने, रोप एंड रेस्क्यू , बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर की जानकारी दी गई।

साथ ही विनायक इंटर कॉलेज, जमोली, नाैला भिकियासैंण में कुल 37 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 1 राजस्व उपनिरीक्षक, 3 ग्राम प्रधान एवं गांव के 33 लोग जिसमें 25 पुरष, 2 महिलाए एवं 6 बच्चों को जानकारी दी गई। आगामी मानसून हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आमजनमानस के सेल्फ बचाव हेतु उपयोगी साबित होगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *