युवाओं के लिए स्वरोजगार से जुड़ने की हुई पहल।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे में युवाओं के लिए नई राहें, पीएमईजीपी जागरुकता कार्यक्रम जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को स्वरोजगार के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प आदि में उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं ने भी अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लिया। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारे युवा स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे हैं। पीएमईजीपी योजना उनके लिए एक सुनहरा अवसर है, मैं सभी युवाओं से आग्रह करती हूं कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपना भविष्य सुरक्षित करें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *