अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “शिक्षक सम्मान 2024” से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला।

अल्मोड़ा। बालप्रहरी एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” राजा आनन्द सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में मनाया गया। बालप्रहरी संपादक उदय किरौला जी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की बधाई देने के साथ सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक स्तर के निबंध प्रतियोगिता में चयनित 16 बच्चों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग से कु. जानवी कक्षा 5 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट (भिकियासैंण) को भी प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति उत्तराखंड द्वारा 5 शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर “शिक्षक सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। इस सम्मान से भारत ज्ञान विज्ञान जिला सचिव कृपाल सिंह शीला को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय ढौढ़ियाल व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी व वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जी. एस. गैड़ा द्वारा बच्चों को भारत ज्ञान विज्ञान समिति के उद्देश्यों व समिति द्वारा समाजहित व छात्रहित में किये जा रहे प्रयासों से परिचित कराया कराया। इस अवसर पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा महिला सचिव भगवती गुसांई व जिले भर से विभिन्न विद्यालयों के बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संयोजक हवालबाग नरेन्द्र पाल द्वारा किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *