तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में स्मृति चिन्ह से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला।

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, नेपाल अध्यन केन्द्र व अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के सहयोग से विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में “मानसखण्ड एक पवित्र हिंदू परिदृश्य” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में मंचस्थ मुख्य अतिथि श्री श्याम परांडे जी, प्रो. राजीव नारायन, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट (कुलपति एस.एस. जीना विश्वविद्यालय), प्रो. डी. एस. रावत (कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल), डॉ. सुनील नौटियाल (निदेशक जी.बी.पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान), प्रो. नरेन्द्र सिंह भण्डारी (पूर्व कुलपति एस. एस. जीना विश्वविद्यालय) प्रो. राजेश खरात की गरिमामयी उपस्थिति में नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह शीला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला के समन्वयक डॉ. सी. पी. फुलोरिया, सभी मंचस्थ अतिथियों, सभी सहयोगियों, सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *