ग्राम पंचायत डढूली से ग्राम प्रधान बने जगदीश चन्द्र उप्रेती, सभी का जताया आभार।

भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जगदीश चंद्र उप्रेती ग्राम प्रधान नियुक्त किए गए। उन्होंने 180 मतों में से 102 मतों पर जीत हासिल की।

प्रतिद्वन्दी दीपा देवी को 32 मतों से हराया। वहीं 15 मत निरस्त पाए गए। नव निर्वाचित प्रधान ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भूवन चन्द्र उपाध्याय, राम श्याम उपाध्याय, पूरन उप्रेती, हरीश उप्रेती, भूवन उपाध्याय, चद्रशेखर बुधोड़ी, बालादत उपाध्याय, तारा दत्त, प्रकाश चंद्र, कमला देवी आदि समस्त ग्राम वासियों ने नव निर्वाचित प्रधान को ढेर सारी हार्दिक बधाईयां दी है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *