जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट से जानवी डंगवाल का हुआ चयन।

भिकियासैंण। बालप्रहरी बालसाहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा द्वारा आयोजित रतन सिंह सांगा एवं पनुली देवी सांगा स्मृति जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2024 में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट से कु. जानवी डंगवाल का चयन हुआ है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राजा आनंद सिंह बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में 8 सितंबर 2024 को “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” समारोह में पुरष्कृत किया जाएगा।

राजकीय बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बासोट से जूनियर स्तर पर कु. हिमानी कड़ाकोटी व कु. शालिनी डंगवाल का चयन भी जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में चयन होने पर खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी, विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बलबीर सिंह, कृपाल सिंह शीला, विद्यालय के संरक्षक नन्दकिशोर उप्रेती व सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती आँगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *