स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में विकासखंड सल्ट के जीवन रावत का हुआ चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैराला के होनहार छात्र जीवन सिंह रावत का चयन श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स काॅलेज पिथौरागढ़ में हो गया है। जीवन सिंह रावत विकासखण्ड सल्ट के दन्यूड़ा गांव का रहने वाला है। जीवन के पिता ललित सिंह रावत कृषक है, और माताजी सीमा देवी एक गृहणी है।

आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैराला के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह ने बताया कि जीवन के द्वारा राजीव नवोदय और जवाहर नवोदय ताड़ीखेत की प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली गई थी। यह छात्र पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ खेलो में भी आगे रहा है। उदयीमान खिलाड़ी मुख्यमंत्री योजना का भी पात्र रहा है। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैराला की शिक्षिका विमला ढौडियाल, प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह, एसएमसी अध्यक्ष जयनन्द, संकुल प्रभारी पवन कुमार, ब्लॉक समन्वयक दिनेश शर्मा ने जीवन को बधाई दी है। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र शाह ने भी जीवन सिंह रावत को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *