ज्योति अधिकारी का लाइव ड्रामा, आत्महत्या की धमकी के बाद पुलिस ने जंगल से किया बरामद।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, लोग बोले—फॉलोअर्स बढ़ाने या पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश।

हल्द्वानी (नैनीताल)। महिला ज्योति अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने की धमकी दिए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए काठगोदाम क्षेत्र के जंगल में तलाश शुरु की और महिला को सकुशल खोज निकाला।

पुलिस के अनुसार नियमानुसार SOP के अंतर्गत महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा पूरे मामले की जाँच की जा रही है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस घटना को गलत और निंदनीय बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास हो सकता है। वहीं कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने से भी जोड़कर देख रहे हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *