श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने पूर्व विधायक रणजीत रावत की माता के निधन पर आवास जाकर व्यक्त की शोक संवेदना।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की माता के निधन पर आज मंगलवार को श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखंड कैलाश पंत ने उनके आवास डंगूला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता प्रकाश पंत (भतरौंजखान), पूर्व प्रधान हऊली देवेश खुल्वै, पूर्व प्रधान सीम संदीप खुल्वै सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *