विधायक के निजी सचिव चंदन नाथ को श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष ने दी पितृ शोक-संवेदना।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विधायक रानीखेत के निजी सचिव चंदन नाथ के पिता रामनाथ के आकस्मिक देहावसान पर उनके आवास श्रीकोट नाहोरी में श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर पूर्व प्रधान सीम संदीप खुल्बे, यशपाल सिंह, उमेश करगेती, त्रिभुवन सिंह, भूपेंद्र कड़ाकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















