पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सल्ट की पत्नी कंचन रावत बनी निर्विरोध प्रमुख, कांग्रेसियों में खुशी की लहर।
सल्ट/भिकियासैंण। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी जहां कंचन रावत निर्विरोध प्रमुख बनी, वहीं पति बिरेन्द्र रावत निर्विरोध ज्येष्ठ उप प्रमुख चुने गए। सल्ट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ जिससे तीनों पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ।
यहां पत्नी ब्लाॅक प्रमुख तथा पति ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर काबिज हुए हैं। एसडीएम रिकूं बिष्ट ने कंचन रावत को ब्लॉक प्रमुख, विक्रम रावत को ज्येष्ठ उप प्रमुख तथा कंचन देवी को कनिष्ठ उप प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी।

मालूम हों, निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की पुत्रबधू हैं तथा ज्येष्ठ उप प्रमुख विक्रम उनके पुत्र हैं। इस चुनाव में भाजपा ने अपना कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं किया। पति-पत्नी के निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

















