महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रथम ट्रायल में कार्तिक व जीवन का हुआ चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल तथा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय क्वैरला के छात्र कार्तिक सिंह रावत व जीवन सिंह रावत द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज हेतु प्रथम ट्रायल में क्रमशः रामनगर व अल्मोड़ा में सफलता प्राप्त की है। अंतिम परीक्षा हेतु दोनों बच्चों को जून माह में पिथौरागढ़ ट्रायल में सम्मिलित होना है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र चौहान व शिवकुमार सिंह ने इसका श्रेय समस्त सहयोगी अध्यापकों, अभिभावकों को दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह सहित सभी स्टाफ ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *