निजी चिकित्सक डॉ. केवल जोशी की माता कमला देवी जोशी का निधन, भिकियासैंण क्षेत्र में शोक की लहर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण निवासी डॉ. केवल जोशी की माता कमला देवी जोशी का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। वे एक धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं, जिनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक रहा। इस लंबी आयु के साथ वह भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। लोगों ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

आज शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से रामगंगा नदी त्रिवेणी शमशान घाट तक विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं बाजे-गाजे के साथ शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके दोनों पुत्र डॉ. केवल जोशी व रेबाधर जोशी ने अपनी माता को मुखाग्नि दी। रामगंगा नदी घाट पर पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।

उनके निधन पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, सल्ट विधायक महेश जीना, श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत, प्रवासी प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष पी.सी. नैलवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट आदि ने दुख व्यक्त किया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *