खैरना – मोहान – चौड़ीघट्टी मोटर मार्ग सभी वाहनों हेतु खुला।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बीते दिनों तेज बारिश के कारण खैरना मोहान चौड़ीघट्टी मोटर मार्ग KM 105 पर बना बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद था। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देशन में यह पुल सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। वाहन स्वामियों ने राहत की सांस ली है।




