रंजिश में महिला के सिर पर वार करने वाले को खन्स्यु पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। रंजिस के चलते आरोपी को खनस्यू पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। दिनांक 16/02/23 को वादी किशन राम पुत्र स्व. देव राम निवासी ग्राम भुमका पो. नाई थाना खनस्यू नैनीताल द्वारा थाने में शिकायत दी कि ललित मोहन निवासी उपरोक्त द्वारा पानी के पाईप लगाने व तोड़ने को लेकर रंजिश से वादी की मां के सिर पर लकड़ी की फंटी से जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है।

तहरीर पर तत्काल थाना हाजा पर मु. FIR NO. 04/24 धारा 307/504 भादवि0 बनाम ललित मोहन पुत्र स्व. मंगल राम निवासी ग्राम भुमका पो. नाई थाना खनस्यू नैनीताल पंजीकृत किया गया। विवेचना उ.नि. देवेन्द्र सिंह राणा द्वारा जांच/तलाश अभियुक्त ललित मोहन उपरोक्त को आज ग्राम नाई भुमका तिराहा थाना खनस्यू से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर घटना में पीड़िता को वार करने में प्रयुक्त की गयी, एक लकड़ी की फंटी के दो टुकड़े बरामद किये गये। अभियुक्त को मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम में –
1- उ. नि. देवेन्द्र सिंह राणा
2- हे. कानि. दीप चन्द
3- हे. कानि. महिपाल राणा
4- कानि. जयकिशन राणा शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *